search

हिमाचल प्रदेश में 5700 शिक्षकों की भर्ती के लिए आए मात्र 1500 आवेदन, लास्ट डेट को तीन दिन ही बाकी

LHC0088 1 hour(s) ago views 540
  

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नाममात्र आवेदन आए हैं। प्रतीकात्मक फोटो  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षक सब कैडर में चयन परीक्षा का विरोध तेज हो गया है। राजकीय अध्यापक संघ ने परीक्षा का पुरजोर विरोध करते हुए शिक्षकों से आवेदन न करने की अपील की है। पहले चरण में 5700 शिक्षकों की सब कैडर में नियुक्ति की जानी है, लेकिन अब तक केवल 1500 शिक्षकों के आवेदन ही हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास पहुंचे हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी है, और शिक्षकों के आवेदन न करने का कारण बोर्ड को भी समझ नहीं आ रहा है।
क्या कहता है शिक्षक संघ

शिक्षक संघ ने बताया कि आवेदन करने में आ रही दिक्कतें भी एक प्रमुख कारण हैं। चयन परीक्षा का विरोध करने वाले कुछ शिक्षक आवेदन भी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

राजकीय टीजीटी कला संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष विजय बरवाल और महासचिव विजय हीर ने कहा कि जो शिक्षक इस प्रतिनियुक्ति परीक्षा के इच्छुक हैं, उन्हें आवेदन में कठिनाइयां आ रही हैं।  
ये कठिनाइयां आ रहीं

बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन जमा नहीं हो रहे हैं। पहले कुछ शिक्षकों ने आवेदन किए थे, जिसमें 10 पसंदीदा स्टेशन का विकल्प था, लेकिन अब उसे हटा दिया गया है। इसके अलावा, पंजीकरण डाटा भरने के बाद भी शिक्षकों को वेब पेज पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। इस प्रकार की तकनीकी समस्याओं को शिक्षा बोर्ड को शीघ्र दुरुस्त करना चाहिए।

पहले वेब पेज ठीक से काम कर रहा था, लेकिन अब कुछ शिक्षकों के पंजीकरण के बाद फीस काटने पर भी पेमेंट कनफर्म नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल शिक्षा विभाग में होगा बड़ा फेरबदल, शिक्षकों के 11,716 रिक्त पदों को सीधी भर्ती और युक्तीकरण से भरने की तैयारी

यह भी पढ़ें: Himachal News: सरकारी स्कूल के शिक्षक का कारनामा, नाबालिग छात्राओं को कमरे में बुलाकर किया अनुचित व्यवहार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163957