search

यूपी में खेत की रखवाली कर रहे किसान को हाथियों ने पैरों से कुचला, ग्रामीणों में दहशत

Chikheang 2025-12-9 18:16:11 views 1264
  



जागरण संवाददाता, लखीमपुर खीरी। मझगईं क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण को जंगली हाथियों ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

किसान की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। चौखड़ा फार्म निवासी रामबहादुर बीती रात अपने खेत की रखवाली कर रहा था। रात करीब 12 बजे जंगली हाथियों का झुंड उसके खेत में घुस गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसने शोर शराबा मचाया तो आसपास के किसान भी आ गए और उन लोगो ने हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया पर हाथी टस से मस नहीं हुए बल्कि ग्रामीणों पर हमलावर हो गए।

हाथियों के हमलावर होने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान हाथियों ने रामबहादुर को पकड़ लिया और पैरों से कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीण की मौत होने से आसपास के गांव के लोगो में काफी आक्रोश है। ग्रामीण की मौत के लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वनकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026: संभल में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, 69 केंद्रों पर 51,432 परीक्षार्थी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107