search

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में मौसम का रुख बदलाव की ओर, पछुआ का जोर ही अब बदल सकता है मौसम

deltin33 1 hour(s) ago views 994
  

वाराणसी में मौसम का बदलता मिजाज, गर्मी की ओर रुख।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी का मौसम अब गर्मी की ओर हो चला है। वातावरण में सुबह से लेकर शाम तक तो तापमान चढ़ रहा है और शरीर से गर्म कपड़े कम हो रहे हैं लेक‍िन शाम से लेकर सुबह तक ठंडक का असर बना हुआ है। बादलों के गुजरने के बाद से न्‍यूनतम पारा भी चढ़ा है। मौसम का रुख तल्‍ख नहीं रहा लेक‍िन सर्द गर्म का दौर मौसमी बीमार‍ियां पर्याप्‍त दे रहा है। माना जा रहा है कि अब पछुआ का जोर ही मौसम बदल सकता है।  

रव‍िवार की सुबह वातावरण में गर्मी का रुख कम रहा लेक‍िन द‍िन चढ़ने पर सूरज का ताप प्रभावी हुआ और धूप चटख होने के बाद सुबह 11 बजे वातावरण का रुख गर्मी की ओर हुआ। ठंड का प्रकोप कम होने के साथ ही लोगों को धूप ने राहत दी तो कुछ लोग धूप भी सेंकते नजर आए। हालांक‍ि द‍िन चढ़ने पर सूरज का ताप प्रभावी होने के बाद चुनचुनी धूप का अहसास भी हुआ और लोग धूप से भी दूर हो गए।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 29.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.3 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 14.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.5 ड‍िग्री अधि‍क रहा। वहीं आर्द्रता न्‍यूनतम 52% दर्ज क‍िया गया जबक‍ि अध‍िकतम 79% दर्ज की गई। वातावरण में ठंडक का असर कम होने के साथ ही नमी में कमी भी दर्ज की गई। इसकी वजह से बादलों की आवाजाही का रुख होने की फ‍िलहाल संभावना कम है। ऐसे में वातावरण में सप्‍ताह भर तक गर्मी का असर ही प्रभावी होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474995