search

गुरुग्राम में उमंग भारद्वाज चौक से गाडौली रोड आज रहेगा बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

cy520520 2026-2-22 10:26:19 views 726
  

गुरुग्राम में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी। जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में उमंग भारद्वाज चौक से गाडौली गांव तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रविवार को पूरे दिन और रात में रोड आवागमन के लिए दोनों तरफ से बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शाम इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है।

उमंग भारद्वाज चौक से गाडौली गांव तक काफी गड्ढे थे। इस सड़क के गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए थे। संबंधित प्राधिकरण की ओर से इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां कहीं भी गड्ढे हैं, उसे दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके लिए एक दिन का ब्लॉक लिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि उमंग भारद्वाज चौक से गाडौली गांव तक दोनों तरफ यह सड़क रविवार को पूरे दिन बंद रहेगी। वाहन चालक दूसरे सड़क मार्गों का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725