search

हाथरस फौजी हत्याकांड: 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपित

Chikheang 4 hour(s) ago views 148
  

मुठभेड़ करने वाली हाथरस पुलिस।



जागरण संवाददाता, हाथरस। सादाबाद क्षेत्र में पांच फरवरी को हुए चर्चित फौजी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और वांछित आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

25 हजार के इनामी बदमाश मुकेश कुमार उर्फ गब्बर के पैर में जवाबी फायरिंग के दौरान गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

सेना के जवान अखिलेश कुमार निवासी गांव समदपुर न्यायालय से तारीख कर अपने मित्र की कार से आगरा की ओर जा रहे थे, तभी चंद्रा फार्म हाउस के पास ईको कार और बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की थी।
पहले भी कई आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सात फरवरी को बौबी उर्फ विशाल और राजा उर्फ राहुल, नौ फरवरी को हरियाणा पुलिस ने कमलकांत और विक्रम सिंह को पकड़ा, 16 फरवरी को हेमंत, 17 फरवरी को रमेश और जगवीर मुठभेड़ में पकड़े गए, और 18 फरवरी को भोला उर्फ भोलू और अंकित उर्फ हकला को भी पुलिस ने दबोचा।  

यह भी पढ़ें- हाथरस आर्मी जवान अखिलेश हत्याकांड: पत्नी निधि ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस जांच पर उठे सवाल
एसपी ने पांच टीमें गठित की थीं

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच विशेष टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आरोपितों की तलाश तेज कर रखी थी। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस का कहना है कि अधिकांश आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं और शेष कड़ियों को जोड़ते हुए मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस कार्रवाई को हत्याकांड के खुलासे की दिशा में अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हाथरस फौजी हत्याकांड: मुख्य आरोपी विक्रम व केके पंडित हरियाणा से गिरफ्तार, प्रेम विवाह था रंजिश का कारण
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166075