महिला को लेकर जाते तैनात जवान।
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल पर रविवार सुबह सीढ़ियों से गिरकर महिला पर्यटक को चोट लग गई। बंगाल के छपरा से ताजमहल देखने आई 50 वर्षीय पर्यटक सरकार चपाला पश्चिमी प्रवेश द्वार के बाहर सीढ़ियों से गिर गईं।
उनके पैर में चोट लगने से वह चल नहीं पा रही थीं। ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने पर्यटक को एम्बुलेंस से पर्यटक सुविधा केंद्र भिजवाया।
ताजमहल पर बिछड़े किशोर को पुलिस ने मिलाया
ताजमहल पर भीड़ के दबाव में शनिवार शाम एटा के जलेसर से आए सनी कुमार का 14वर्षीय भाई गौरव कुमार परिवार से बिछड़ गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद स्वजन ने ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पोंस टीम को सूचित किया। पुलिस ने अनाउंसेंट कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज चेक कीं। गौरव को पश्चिमी गेट पार्किंग से ढूंढ़कर पुलिस ने परिवार से मिला दिया।
यह भी पढ़ें- क्रोएशियाई प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक की आगरा विजिट: ताजमहल और आगरा किला बंद
यह भी पढ़ें- इतनी अधिक टिकट और अलग से भी लाइन नहीं... ताजमहल पर अव्यवस्था पर विदेशी पर्यटक ने उठाए सवाल |
|