search

जयपुर: वाटिका रोड पर बदमाशों ने मचाया उपद्रव, नकाबपोशों ने लाठी-डंडों से ढाबे में की जमकर तोड़फोड़

deltin33 2026-2-21 22:27:09 views 1264
  

जयपुर में बेखौफ बदमाशों ने देर रात भारी उत्पात मचा (फोटो- वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने देर रात भारी उत्पात मचाया। मामला जयपुर के वाटिका रोड स्थित एक सड़क किनारे बने ढाबे का है, जहाँ करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया।
सीसीटीवी में कैद हुई दहशत

वारदात की पूरी घटना ढाबे में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लाठियों और डंडों से लैस ये हमलावर किस तरह ढाबे के अंदर दाखिल होते हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। नकाबपोशों ने न केवल फर्नीचर और अन्य सामान को तोड़ा, बल्कि वहां मौजूद लोगों के बीच दहशत भी फैला दी।
दहशत का माहौल

  

देर रात हुई इस अचानक तोड़फोड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या फिर वसूली के इरादे से दहशतगर्दी की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131