search

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को किया था अगवा, पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

LHC0088 Yesterday 22:27 views 116
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती करने के बाद अगवा करने वाले आरोपित को गोरखनाथ थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित किशोरी पहले ही बरामद हो गई थी। अयोध्या के रहने वाले रोपित को दाेपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाली किशोरी 16 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे मोबाइल फोन लेकर घर से निकली थी। परिजनों को उसने कहीं जाने की कोई जानकारी नहीं दी थी।

जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने गोरखनाथ थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। सर्विलांस की मदद से छानबीन करने पर पता चला कि अयोध्या के इटौजा स्थित विरौली गांव के रहने वाले आरिफ ने अपहरण किया है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। घेराबंदी करने पर आरोपित ने किशोरी को छोड़ दिया।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से शनिवार की सुबह अजमत को गिरफ्तार किया गया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163747