search

मथुरा में चचेरे साले की शादी में आए जीजा की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु, फंदे से लटका मिला शव

LHC0088 2026-2-21 19:57:25 views 1026
  

सांकेतिक तस्वीर।  



संवाद सूत्र, जागरण, राया (मथुरा)। गांव अयेरा में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शादी में शामिल होने आए जीजा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। उनका शव पास में बने खंडहर में फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस मृत्यु का कारणों की जांच में जुटी है।

बुलंदशहर जिले के गांव सतपुरा डिबाई निवासी 27 वर्षीय सुभाष अपने चचेरे साले पुष्पेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल राया के गांव अयेरा आए थे। शनिवार को साले पुष्पेंद्र की बरात अलीगढ़ जिले के गांव हस्तपुर जानी थी।

शुक्रवार शाम को डीजे पर नाच-गाना और शादी की रस्में चलती रहीं। कार्यक्रम के बाद रात 10 बजे सभी सोने की तैयारी करने लगे। सुभाष भी पत्नी और बच्चों के साथ बिस्तर में लेट गए थे।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घर के पास ही बने खंडहर में गाटर से रस्सी के फंदे पर एक लटका देखा। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। सुभाष का शव देख पत्नी के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई।

राया थाना प्रभारी करमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126