search

राज्यसभा चुनावः TMC में चेहरों की तलाश तेज, चर्चा में डोना-शुभश्री समेत कई नाम; किस पर दांव लगाएंगी ममता?

deltin33 3 hour(s) ago views 662
  

TMC में चेहरों की तलाश तेज चर्चा में डोना-शुभश्री समेत कई नाम (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। विशेष रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर उम्मीदवारों के चयन को लेकर गहन मंथन जारी है।

पांच में से चार सीटें सुरक्षित होने के कारण पार्टी नेतृत्व किसी \“सरप्राइज\“ चेहरे को मौका देने के मूड में दिख रहा है। राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी और प्रसिद्ध नृत्यांगना डोना गांगुली को लेकर है। यदि डोना गांगुली राजनीति के मैदान में उतरती हैं, तो यह बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा \“चमत्कार\“ माना जाएगा।
शुभश्री गांगुली का भी नाम आया सामने

डोना के अलावा, मनोरंजन जगत से अभिनेत्री शुभश्री गांगुली का नाम भी प्रमुखता से उभर रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली शुभश्री ने हाल ही में सरकारी योजनाओं पर आधारित एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में काम किया है।

मुस्लिम के प्रतिनिधित्व के लिए पार्टी \“इंडियन मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड\“ के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी के नाम पर विचार कर रही है, जो मौसम बेनजीर नूर के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर फिट बैठ सकते हैं।
किन चेहरों पर दांव लगाएंगी ममता?

वहीं, मौजूदा सांसदों में ऋतब्रत बनर्जी के भविष्य को लेकर असमंजस बरकरार है उन्हें राज्यसभा में दोहराया जाएगा या आगामी विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा, इस पर असमंजस की स्थिति है।

इसके अतिरिक्त, \“बंधन बैंक\“ के संस्थापक चंद्रशेखर घोष का नाम भी चर्चाओं में शामिल है। सुब्रत बख्शी द्वारा दोबारा चुनाव लड़ने से इन्कार करने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि ममता बनर्जी किन चेहरों पर दांव लगाती हैं।

वैलेंटाइन वीक में ब्लिंकिट बना \“हथियार\“, कैसे दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा गिरोह?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474783