search

अल्मोड़ा: शिक्षक पर छात्र के जबरन बाल काटने का आरोप, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का बनाया था दबाव

deltin33 2026-2-21 17:56:35 views 1199
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जिले के एक निजी नर्सिंग कालेज में पढ़ने वाले छात्र ने शिक्षक पर धर्म विशेष के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जबरन बाल काटने और चोट पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ग्राम गोलना करडिया निवासी छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

छात्र ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को वह कालेज परिसर में उपस्थित था, जहां शिक्षक ने उससे जबरन सिर के बाल काटने के लिए कहा।

छात्र का आरोप है कि मना करने के बावजूद शिक्षक ने जबरदस्ती उसके बाल काट दिए, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और खून भी निकल आया।

पीड़ित छात्र का कहना है कि इस घटना से उसे मानसिक आघात भी पहुंचा है और यह कालेज परिसर में अनुशासन के नाम पर की गई अनुचित व अमानवीय कार्रवाई है।

छात्र ने मामले में आरोपित शिक्षक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामला शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और छात्रों के अधिकारों को लेकर सवाल खड़ा करता है। अभिभावकों और छात्र संगठनों ने भी निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। दोनों के बीच आपस में राजीनामा हो गया है। अगर कोई रिपोर्ट आती है तो फिर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131