search

Indian Railway News: होली पर मुंबई सेंट्रल के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

deltin33 2026-2-21 19:26:55 views 798
  

Indian Railway News: ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, हाथरस। होली पर्व को लेकर रेलवे ने यात्री की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। मथुरा-कासगंज रेलखंड पर अब और नई स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल व काठगोदाम के बीच चलेगी।

अब मुंबई के लिए इस दो स्पेशल ट्रेन हो गईं। वहीं इस रेलखंड पर होली पर्व को लेकर तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।  

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन शुरू किया जाएगा।

यह ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम गाड़ी 25 फरवरी, 04, 11, 18 व 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को और 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी काठगोदाम से 26 फरवरी, 05, 12, 19 व 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को 05 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

इन लालकुआं- बैंगलुरु सहित तीन विशेष गाड़ियां अब मथुरा-कासगंज रूट पर होली पर्व के लिए हो गई हैं।

इस विशेष ट्रेन से यात्री लालकुआं, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, हिंडोनसिटी, कोटा, रतलाम, गोधरा, बड़ोदरा, सूरत सहित विभिन्न स्टेशनों के लिए यात्रा कर सकेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एनईआर संजीव शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा जीएसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।  

  
मुंबई के लिए रात में करीब 12 बजे मिलेगी यह ट्रेन

09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 10.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन हाथरस सिटी स्टेशन से 07.44 बजे कासगंज की ओर प्रस्थान करेगी।

वापसी में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से 17.30 बजे चलेगी। जो हाथरस सिटी से 23.50 बजे मथुरा की ओर प्रस्थान करेगी। दो मिनट का स्टापेज इस स्टेशन पर दोनों से इस ट्रेन को दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131