search

अमेठी में कथा के दौरान हर्ष फायरिंग, पुलिस ने आरोपित को पकड़कर भेजा जेल

LHC0088 1 hour(s) ago views 858
  



संवाद सूत्र, मोहनगंज(अमेठी)। पूरे दल सिंह मजरे चिलूली में आयोजित एक धार्मिक कथा के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में खुलेआम एक व्यक्ति द्वारा बंदूक से फायरिंग करने का वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

वीडियो के पड़ताल करने पर पता चला कि गांव में चल रहे धार्मिक आयोजन के दौरान शिव बहादुर यादव ने अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी। उनके आवास पर आठ फरवरी से श्रीराम कथा की शुरुआत हुई थी। 15 फरवरी को भंडारे के साथ आयोजन का समापन हुआ।

14 फरवरी रात की बताई जा रही वीडियो

वीडियो 14 फरवरी रात की बताई जा रही है, जिसमें कार्यक्रम के बीच नाचते गाते श्रद्धालुओं की मौजूदगी में फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है, जिससे वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किया जाता है। लेकिन, इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

घटना सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। बताया हथियार का दुरुपयोग कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। सार्वजनिक स्थानों पर हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा अमेठी, गोकशी का सरगना जुनैद मुठभेड़ में गिरफ्तार

थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित के कब्जे से एक 12 बोर एलबीबीएल लाइसेंसी बंदूक, तीन कारतूस जिसमें से एक खाली थी बरामद किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163589