search

यूपी के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM Yogi ने एक क्लिक में भेजे 285 करोड़ रुपये

cy520520 1 hour(s) ago views 281
  

यूपी के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM Yogi ने एक क्लिक में भेजे 285 करोड़ रुपये - प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा व राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से शनिवार को प्रदेशभर के किसानों के खातों में कुल 285 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित की गई। जनपद के किसानों को फसल बीमा मद में अब तक 2.22 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति प्राप्त हो चुकी है, जबकि शेष धनराशि का वितरण अभी होना बाकी है।

इस धनराशि में बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों को पूर्व में मिली 1.16 करोड़ रुपये की सहायता शामिल है। वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा 3422 कृषकों को 1.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि बीते वर्षों में जनपद में फसल बीमा योजना के प्रति किसानों की भागीदारी लगातार घट रही थी।

वर्ष 2024 की खरीफ फसल में मात्र 7422 किसान ही बीमित हुए थे। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा प्रत्येक बैंक व शाखा का लक्ष्य तय कर नियमित समीक्षा किए जाने के बाद स्थिति में बड़ा सुधार हुआ। परिणामस्वरूप खरीफ मौसम में रिकार्ड 47 हजार से अधिक किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े, जबकि रबी मौसम में भी 42 हजार से अधिक किसानों ने योजना को अपनाया।

इससे पहले खरीफ 2023 में सर्वाधिक क्षतिपूर्ति मात्र 99 लाख रुपये रही थी, जबकि इस वर्ष खरीफ में ही अब तक 2.22 करोड़ रुपये किसानों को मिल चुके हैं।

योजना के तहत कृषि, राजस्व व बीमा कंपनी की संयुक्त समिति द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति वाले ग्राम पंचायतों को 25 प्रतिशत अग्रिम सहायता दी गई थी। इसके अतिरिक्त चक्रवात व अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन क्राप कटिंग व सेटेलाइट आंकड़ों के आधार पर किया गया है।

प्रारंभिक आंकड़े बताते हैं कि किसानों द्वारा जमा 2.78 करोड़ रुपये के प्रीमियम से कहीं अधिक क्षतिपूर्ति इस बार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राइफल क्लब में किया गया, जहां नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सीडीओ संतोष वैश्य, सीआरओ आयुष चौधरी आदि मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161179