search

ऑयल सीड्स योजना के तहत मिलेगा अनुदान, यूनिट लगाने के लिए दर्शन पोर्टल पर होगी बुकिंग

Chikheang 2026-2-21 15:26:25 views 1010
  



संवाद सूत्र, सीतापुर। नेशनल मिशन आन एडिबिल आयल (आयल सीड्स) योजना के तहत 10 टन क्षमता की यूनिट स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 10 मार्च तक दर्शन पोर्टल 2.0 पर आनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषक उत्पाद संगठन, सहकारी समितियों, वैल्यू चैन पार्टनर को आयल यूनिट स्थापित करने के लिए योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रोजेक्ट की कीमत का 33 प्रतिशत या अधिकतम 9,90,000 तक अनुदान अनुमन्य है।

यह भी पढ़ें- अब फोन पर नहीं होगा लाइट का शटडाउन, मरम्मत के दौरान सुरक्षा किट के बिना काम पर रोक

बुकिंग टोकन मनी पांच हजार रुपये जमा करना होगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जनपद स्तरीय गठित कमेटी के समक्ष ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक कृषक उत्पाद संगठन व समितियां आवेदन कर सकती हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244