search

रिश्वतकांड में एक महीने से फरार चल रहे चैनपुर थाना के पूर्व SI गिरफ्तार, एसीबी ने गुमला से दबोचा

deltin33 1 hour(s) ago views 282
  

घूस लेते दारोगा गिरफ्तार



जागरण संवाददाता,गुमला। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी थाना  एसआई अशोक कुमार को गुमला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लगभग एक माह पूर्व एसीबी की टीम ने चैनपुर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। शैलेश तीन दिन पहले ही थाना प्रभारी के रूप में योगदान किया था।  

इस मामले में तत्कालीन प्रभार में तैनात एसआई अशोक कुमार की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी। प्रारंभिक जांच में उनके संलिप्त होने के संकेत मिलने के बाद एसीबी ने उनकी तलाश शुरू की थी।  
एक महीने से था फरार

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से वह करीब एक महीने से फरार चल रहे थे। एसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुमला में छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद औपचारिक पूछताछ के लिए उन्हें रांची लाया गया।  

पूछताछ के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विभागीय स्तर पर भी मामले की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच में और नाम सामने आते हैं तो आगे भी गिरफ्तारियां संभव है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474558