राज्य ब्यूरो, देहरादून। सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय में वार्षिक स्थानांतरण नीति को पूरी तरह से लागू कर दिया है। शुक्रवार को सचिवालय प्रशासन ने 10 संयुक्त सचिव, 22 उप सचिव, 28 अनुसचिव व 18 अनुभाग अधिकारियों को मिलाकर कुल 78 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है।
सचिवालय की स्थानांतरण नीति में पांच वर्ष तक एक ही अनुभाग व विभाग देखने वाले कार्मिकों के स्थानांतरण का नियम बनाया गया है। इस वर्ष इसका पालन नहीं हो पा रहा था। समीक्षा अधिकारी संघ की आंदोलन की चेतावनी के बाद सचिवालय प्रशासन ने इस दिशा में कदम उठाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
78 अधिकारियों के स्थानांतरण
बीते रोज सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र चौधरी ने कंप्यूटर आपरेटर से लेकर समीक्षा अधिकारी स्तर के 92 कार्मिकों के स्थानांतरण किए थे। अब 78 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस प्रकार दो दिन में कुल 170 स्थानांतरण किए जा चुके हैं।
समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान ने इसके लिए सचिवालय प्रशासन व सचिवालय संघ का आभार प्रकट किया है। |