search

गोलगप्पे के पानी में तैरता दिखा जिंदा चूहा, सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचाया हड़कंप

LHC0088 1 hour(s) ago views 545
  

कैप्शन: गोलगप्पे के पानी से चूहे को निकालता दूकानदार (वीडियो)



डिजिटल डेस्क, अमृतसर। अगर आप भी बाहर गोलगप्पे (पानी-पुरी) खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आप ही के लिए है। पंजाब के अमृतसर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर साफ-सफाई को लेकर बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो में गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन के अंदर एक जिंदा चूहा तैरता नजर आ रहा है।
कैसे सामने आई सच्चाई?

यह पूरी घटना तब सामने आई जब दो युवक रेहड़ी पर गोलगप्पे खा रहे थे। वे अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर पानी के कंटेनर पर पड़ी। जैसे ही दुकानदार ने पानी हिलाया, उसमें एक चूहा तैरता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते चूहा बर्तन से बाहर कूदा और वहां से भाग निकला। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद ग्राहकों के होश उड़ गए।
करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर करण धंजू (Karan_dhanju26) ने शेयर किया गया, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। हालांकि, अमृतसर के किस इलाके की यह घटना है, इसकी अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।
वीडियो बनाने वाले ने क्या कहा?

वीडियो वायरल होने के बाद करण धंजू ने दैनिक जागरण से कहा, “मैं अपनी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, तभी अचानक चूहा कहीं से आकर पानी में कूद गया। जैसे ही मेरी नजर पड़ी, मैंने कैमरा उस तरफ घुमा लिया। दुकानदार भाई ने तुरंत चूहे को बाहर निकाला और गोलगप्पे का सारा पानी फेंक दिया। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।“

करण ने वायरल वीडियो में कहा कि अगर हम नहीं देखते तो यही पानी हमारे पेट में होता, आप लोग भी सावधान और सतर्क रहो।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भले ही वीडियो बनाने वाले युवक ने इसे एक दुर्घटना बताया हो। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे लापरवाही और फूड सेफ्टी पर जीरो गंभीरता बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि यह जानबूझकर नहीं बल्कि भूलवश हुआ है इसे एक भूल कहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163460