search

नशे की लत में अकाउंटेंट बना चोर; सीसीटीवी से खुली पोल, हार पहना सम्मानित किया, माफी मांगी तो छोड़ा

deltin33 1 hour(s) ago views 147
  

सार्वजनिक तौर पर शर्मिंदा करने के लिए गले में डाली फूलों की माला।



जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर के वेस्ट हलके भार्गव कैंप स्थित बेली राम स्वीट्स शाप एंड बेकरी में हुई चोरी की वारदात ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। दुकान से चाकलेट और घी के डिब्बे चोरी कर फरार हुए युवक को दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के गले में फूलों के हार डालकर सार्वजनिक रूप से उसकी बेइज्जती की।

हालांकि, बाद में युवक के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले दो युवक दुकान में ग्राहक बनकर आए। उन्होंने मौका देखकर दो घी के डिब्बे और चाकलेट बैग में डाल लिए और बिना भुगतान किए निकल गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब के इन जिलों से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, होली पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत; चेक करें लिस्ट
सीसीटीवी में दिखे दो युवक

फुटेज की जांच में सामने आया कि दो युवकों का एक गिरोह इलाके की बेकरी दुकानों को निशाना बना रहा है। न्यू कृष्णा बेकरी के मालिक नवदीप कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर भी इसी तरह की चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही चोरियों से परेशान दुकानदार सतर्क हो गए थे।

शुक्रवार शाम दुकानदारों ने सीसीटीवी के आधार पर एक युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह पेशे से अकाउंटेंट है, लेकिन नशे की लत के कारण चोरी करने लगा। उसने यह भी बताया कि वह कोट सदीक इलाके से नशा लेता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के मोगा में टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
सार्वजनिक रूप से किया गया शर्मिंदा

मामले ने उस समय विवाद का रूप ले लिया जब लोगों ने युवक को फूलों के हार पहनाकर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया। हालांकि कुछ लोगों ने इसे कानून हाथ में लेने जैसा कदम बताया। बाद में युवक ने हाथ जोड़कर दोबारा ऐसी गलती न करने का भरोसा दिया, जिसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।  

यह भी पढ़ें- पंजाब में 21 फरवरी के मौसम का पूर्वानुमान: पांच दिनों तक आसमान में नहीं होगी हलचल, गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474540