search

बदायूं: शादी समारोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं

cy520520 2026-2-21 09:56:34 views 1244
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बदायूं। संभल निवासी 35 वर्षीय सत्यपाल अपने ननिहाल गांव मुसिया नगला में ममेरे भाई विक्की की शादी में शामिल होने आया था। शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान सत्यपाल के सगे बहनोई का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया।
बहनोई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगा, इसी दौरान आरोपितों ने उसे भी पीट दिया

देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि सत्यपाल अपने बहनोई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगा, इसी दौरान आरोपितों ने उसे भी पीट दिया इससे वह गंभीर घायल हो गया। स्वजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फंदे पर लटका मिला शाहजहांपुर के युवक का शव

बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव उतरना में शनिवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान जिला शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव विनौरा निवासी आकाश के रूप में हुई है।

वह शुक्रवार को अपनी साली की शादी में शामिल होने आया था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725