search

ओडिशा के KISS छात्रावास एक और छात्र की मौत, आत्महत्या की आशंका

LHC0088 4 hour(s) ago views 171
  

छात्रावास में छात्र की मौत पर हड़कंप। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। एक चौंकाने वाली घटना में, शुक्रवार को भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (केआइएसएस) के एक छात्रावास के अंदर प्लस टू के एक छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की खबर है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, प्लस टू (आर्ट्स) द्वितीय वर्ष के छात्र का शव परिसर स्थित उसके हॉस्टल कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। इस घटना से छात्रों और प्रशासन के बीच हड़कंप और चिंता का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक, मृत छात्र ओडिशा के नुआपड़ा जिले का निवासी था। घटना की सूचना मिलने के बाद इनफोसिटी पुलिस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मृत छात्र के रूममेट्स से भी पूछताछ की जा रही है। इस बीच, केआइएसएस प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।
पहले भी हो चुकी है मौत

कुछ महीने पहले, भुवनेश्वर स्थित केआइएसएस परिसर में केन्दुझर जिले के एक कक्षा 9 के छात्र का शव भी मिला था। आरोप लगाया गया था कि संस्थान के अधिकारियों ने छात्र के माता-पिता को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि मौत दस्त (डायरिया) के कारण हुई है।

हालांकि, बाद में मामला एक चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंचा जब यह सामने आया कि छात्र की हत्या की गई थी। यह भी पता चला कि अन्य छात्रों ने उसकी बेरहमी से हत्या की थी।

इसके बाद आरोप लगे कि संस्थान के अधिकारियों ने मौत के कारण को गलत तरीके से पेश कर मामले को दबाने की कोशिश की। छात्रों की लगातार हो रही मौतों ने एक बार फिर व्यापक आक्रोश और चिंता को जन्म दिया है, जिससे शैक्षणिक संस्थानों में छात्र सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- ओडिशा के हर व्यक्ति पर 27,625 रुपये का कर्ज, 60 हजार करोड़ रुपये और लेने की तैयारी में सरकार

यह भी पढ़ें- ओडिशा में लैंगिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम, ट्रांसजेंडर को राज्य सिविल सेवाओं में प्रवेश की अनुमति
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163442