संवाद सूत्र, जागरण हरिद्वार। होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल विभाग ने मुरादाबाद मंडल समेत विभिन्न रूटों पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधा प्रदान करेगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, होली पर्व पर भीड़ के दबाव को कम करने के लिए अलग-अलग रूटों पर साप्ताहिक और विशेष फेरे निर्धारित किए गए हैं।
इन रूट पर चलेंगी ट्रेन
- बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी ट्रेन नंबर (05005-05006) स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च के बीच चार फेरे लगाएगी। इसके मार्ग में गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला और जालंधर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे।
- गोमतीनगर-खातीपुरा ट्रेन नंबर (05023-05024) के बीच 3 मार्च से 25 मार्च तक चार फेरे चलाए जाएंगे। यह ट्रेन सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी और अलवर होते हुए खातीपुरा पहुंचेगी।
- लालकुआं-राजकोट ट्रेन नंबर (05045-05046) के बीच 1 मार्च से 30 मार्च तक पांच फेरे निर्धारित किए गए हैं। इस मार्ग पर बरेली, मथुरा, जयपुर, जोधपुर, मेहसाणा और सुरेंद्रनगर प्रमुख स्टेशन होंगे।
- मऊ-अंबाला कैंट ट्रेन नंबर (05301-05302) के लिए 5 मार्च से 27 मार्च तक चार फेरे संचालित होंगे। यह ट्रेन गोरखपुर, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली और पानीपत से होकर गुजरेगी।
- दिल्ली-सीतामढ़ी ट्रेन नंबर (04010-04009) के लिए दिल्ली से 26 फरवरी और 5 मार्च को, तथा सीतामढ़ी से 27 फरवरी और 6 मार्च को दो-दो फेरे चलेंगे।
- आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार ट्रेन नंबर (04014-04013) के बीच 27 फरवरी से 7 मार्च तक प्रतिदिन संचालन रहेगा। कुल आठ फेरों में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर और सीतामढ़ी स्टेशनों से होकर जाएगी।
इन ट्रेनों का भी संचालन होगा
- नई दिल्ली-गोरखपुर ट्रेन नंबर (04022-04021) के लिए 20 फरवरी से 7 मार्च के बीच साप्ताहिक तीन फेरे लगाए जाएंगे।
- लखनऊ-नई दिल्ली ट्रेन नंबर (04203-04204) के बीच 23 फरवरी और 2 मार्च को दो फेरे निर्धारित हैं।
- वाराणसी-दिल्ली ट्रेन नंबर (04209-04210) के लिए 24 फरवरी से 7 मार्च तक प्रतिदिन कुल 11 फेरे संचालित होंगे।
- अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन नंबर (04213-04214) के बीच 24 फरवरी से 6 मार्च तक पांच फेरे चलेंगे।
- वाराणसी-चंडीगढ़ ट्रेन नंबर (04227-04228) के लिए वाराणसी से 21 और 28 फरवरी को, चंडीगढ़ से 22 फरवरी और 1 मार्च को दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं।
|