search

झारखंड में महिलाओं को हेमंत सरकार का तोहफा, होली से पहले खाते में आएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि

cy520520 Yesterday 21:56 views 495
  

होली से पहले आएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त की राशि होली से पहले महिला लाभुकों के खाते में हस्तांतरित होगी।

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा बताया कि लाभुकों के नामों का सत्यापन हो रहा है।

जिन महिलाओं को अब तक योजना का लाभ मिल रहा है, उनमें से कुछ वास्तव में पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करतीं। ऐसे मामलों की पहचान कर अपात्र नामों को सूची से हटाया जाएगा तथा उनकी जगह पात्र महिलाओं को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।  

जिन लाभुकों को 17वीं और 18वीं किस्त का भुगतान अभी तक नहीं मिला है, उनके खाते में दोनों किस्तों की राशि एकमुश्त यानी पांच हजार रुपये हस्तांतरित की जाएगी।
आज पेश हुआ अनुपूरक बजट

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें कुल 6,450 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

इसमें मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, साइकिल वितरण, प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति, कंबल एवं वस्त्र वितरण, मुख्यमंत्री किशोरी कल्याणार्थ जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए राशि का प्रविधान किया गया है।

यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में ₹6450 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सदन में कल कटौती प्रस्ताव पर होगी चर्चा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160885