search

शाजापुर में छत से टपकते पानी के बीच परीक्षा देने को मजबूर बच्चे, खुली व्यवस्थाओं की पोल

LHC0088 1 hour(s) ago views 131
  

कक्ष में पानी टपकने पर रखने पड़े बाल्डी और मग, वहीं बैठकर बच्चों ने दी परीक्षा।



डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हुईं, लेकिन शाजापुर जिले के ग्राम पिपल्या गोपाल स्थित परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई। यहां बच्चों को फर्नीचर के अभाव में जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी।

जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित इस केंद्र पर कुल 144 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के पहले ही दिन व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। बच्चों के बैठने के लिए न तो पर्याप्त बेंच-डेस्क उपलब्ध थे और न ही बारिश से बचाव की समुचित व्यवस्था।

बेमौसम बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी। स्कूल भवन की जर्जर छत से पानी टपकने लगा, जिससे परीक्षा कक्ष में रखी टाटपट्टियां तक भीग गईं। इसके बावजूद छात्र-छात्राएं गीली जमीन पर बैठकर प्रश्नपत्र हल करने को मजबूर रहे।

केंद्र पर तैनात शिक्षिका ने बताया कि अचानक हुई बारिश के कारण यह स्थिति बनी। वहीं जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि परीक्षा कक्ष में पानी टपकने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में स्वीकारा- लापरवाही के कारण हुई भागीरथपुरा की घटना, इंदौर शहर पर लगा दाग




सूत्रों के अनुसार जिले के अन्य कुछ परीक्षा केंद्रों पर भी व्यवस्थागत खामियां सामने आई हैं। परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में लापरवाही ने शिक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163182