search

छात्रा की जिद के आगे झुका प्रशासन; रोल नंबर रोके जाने पर 10 घंटे धरना, दिया साइंस पेपर

deltin33 1 hour(s) ago views 805
  

डीसी कार्यालय बरनाला के बाहर देर रात धरने के दौरान जानकारी देते हुए अभिभावक व अन्य अधिकारी। - सौ जागरण



जागरण संवाददाता, बरनाला। पंजाब के बरनाला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या ठीकरीवाला में आठवीं कक्षा की छात्रा दिलप्रीत कौर को कम हाजिरी का हवाला देकर रोल नंबर न देने का मामला तूल पकड़ गया। दो पेपर से वंचित रहने के बाद छात्रा ने अपने अभिभावकों के साथ डीसी कार्यालय के बाहर 10 घंटे तक धरना देकर आखिरकार परीक्षा देने का अधिकार हासिल कर लिया।

स्कूल के प्रिंसिपल संजय सिंगला द्वारा रोल नंबर जारी न किए जाने के कारण दिलप्रीत कौर पहले ही दो विषयों की परीक्षा नहीं दे सकी थी। इस पूरे मामले को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। वीरवार को छात्रा अपने परिवार के साथ डीसी कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर के अप्पू घर के सामने माली की गर्दन पर स्कूटी सवारों ने रखा हथियार, छीन लिया मोबाइल
डीसी हरप्रीत सिंह ने स्वयं हस्ताक्षेप किया

मामला बढ़ता देख डीसी हरप्रीत सिंह ने स्वयं हस्तक्षेप किया। उन्होंने शिक्षा विभाग बरनाला के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रिंसिपल को मौके पर बुलाया। शिक्षा विभाग के कानून अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी बलजिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने छात्रा और उसके माता-पिता को आश्वासन दिया कि उसे 20 फरवरी को होने वाली विज्ञान परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।

करीब 9 बजे रात प्रशासनिक आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। शुक्रवार को छात्रा को रोल नंबर जारी कर दिया गया और उसने विज्ञान विषय का पेपर दिया।

यह भी पढ़ें- 11 गैंगस्टर रडार पर, सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर; फाजिल्का में एंटी-गैंगस्टर अभियान तेज
स्कूल प्रशासन की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल

इस घटनाक्रम ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित निर्णय लिया जाता तो छात्रा को दो पेपर से वंचित नहीं होना पड़ता। दिलप्रीत कौर और उसके परिजनों ने डीसी बरनाला का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए दैनिक जागरण का भी धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में 30 लाख की फिरौती मांगने का मामला; एक आरोपी गिरफ्तार, विदेश नंबरों से दी धमकियां
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474196