search

मंडी अटेली में दर्दनाक सड़क हादसा, सुरजापुर के पास दो ट्रकों की टक्कर; ड्राइवर की मौत

cy520520 3 hour(s) ago views 319
  

मेवात में दर्दनाक हादसा। जागरण



संवाद सहयोगी, मंडी अटेली (मेवात)। मेवात के मंडी अटेली में रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग पर स्थित गांव सुरजापुर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजापुर के पास आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गांव ऊरजस के रूप में हुई है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर नारनौल के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिवार को सौंप दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।पुलिस ने दूसरे ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160742