search

फतेहपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, ईवीएम से चुनाव जीतने के बाद हम इसे हटाकर बाहर करेंगे

Chikheang 5 hour(s) ago views 629
  



जागरण संवाददाता, खागा। अभी हाल ही में जो यूपी का बजट जारी हुआ है उसमें वन डिस्ट्रक वन प्रोडक्ट में फतेहपुर को कितना बजट मिला, किसानों की आय दोगुनी तो छोड़िए फसलों का सही दाम तक सरकार नहीं दे पा रही है। चुनाव जीतने के बाद ईवीएम को बाहर कर देंगे। उक्त बातें हुसेनगंज विधान सभा क्षेत्र के अफोई गांव में पूर्व विधायक मो. सफीर के घर में एक निजी कार्यक्रम में आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं।

उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था में फतेहपुर ने तो कानपुर को पीछे कर दिया है। मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि एक ट्रिलियम की इकोनामी कर देंगे। ऐसा कैसे हो सकता है, जो बाजार, जीडीपी व ग्रोथ रेट के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं। वह ऐसा किस तरह से कर सकते हैं।  

पूर्व मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य विवाद पर कहा कि जिनके पास योगी होने का प्रमाण नहीं है, वह पूज्य शंकराचार्य से डिग्री मांग रहे हैं। प्रदेश सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लालगंज से अफोई तक आने में उन्हें दो जगह रास्ते बदलने पड़े। गंगा पुल अधूरे होने की वजह से घूमकर आना पड़ा, जिसमें देरी हो गई। दस साल में सरकार पुल व सड़कें नहीं बना सकी है।

कहा कि मंडियों की हालत खराब है, सरकारी अस्पतालों में मरीज को इलाज नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री के गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है। कहा कि धोखा देने वालों को यूपी की जनता इस बार हटाकर बाहर करे। ईवीएम से चुनाव जीतने के बाद हम इसे हटाकर बाहर करेंगे। फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल,हुसेनगंज विधायक ऊषा मौर्या, सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, हथगाम चेयरमैन मुन्ना बाबू समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165177