search

Kanpur Traffic Alert: कानपुर हमीरपुर हाईवे पर महाजाम, 30 KM तक फंसे वाहन

Chikheang 4 hour(s) ago views 408
  

कानपुर-हमीरपुर रोड पर फंसे वाहन। जागरण



संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। कानपुर-हमीरपुर रोड गुरुवार रात डंपरों के खराब होने से एक बार फिर जाम लग गया। खराब डंपरों को किनारे किया गया। लेकिन, हाईवे पर ही डंपर चालकों के सो जाने से कई जगहों पर जाम लगा रहा। स्थिति यह रही कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक वाहन रेंगते नजर आए।

जाम का असर करीब तीस किलोमीटर तक नजर आया। इस दौरान बोर्ड परीक्षार्थी बड़े मुश्किल से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। वहीं, कानपुर जाने वाले कई लोगों बीच रास्ते से लौट आए।

कानपुर रोड पर पहले रमईपुर में ओरियारा चौराहा के पास एक डंपर खराब हो गया। इससे वहां पर जाम की स्थिति बनने लगी। पुलिस ने एनएचएआई की क्रेन की मदद से डंपर को किनारे करवाया तब तक शंभुआ ओवरब्रिज पर एक डंपर खराब हो गया। उसे भी किनारे करवाया गया। लेकिन, इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

वैन, आटो, कार समेत छोटे वाहनों के आड़ा-तिरछा घुस जाने से स्थिति खराब हो गई। जब तक यातायात बहाल कराया जाता तब तक कई जगहों पर डंपर चालक केबिन में ही सो गए। इसे पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। हाईवे पर पतारा, जहांगीराबाद, शंभुआ आदि जगहों पर जाम लगा रहा।

स्थिति यह रही कि जाम से करीब 30 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित रहा। शुक्रवार सुबह कानपुर के लिए निकले अभिनव अवस्थी, डब्बू शुक्ला आदि लोग पतारा से लौट आए। बताया कि जहांगीराबाद से लेकर पतारा तक जाम की स्थिति विकराल थी। एसीपी ने बताया कि 10 बजे तक वाहन निकलने शुरू हो गए थे। हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट भी किया गया है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला

कानपुर को जाने वाले वाहनों ने इस दौरान मनमाना किराया वसूला। कानपुर जाने का किराया 40 रुपये है। आटो और वैन चालक इसकी जगह प्रति सवारी 100 रुपये किराया वसूला। बताया कि लिंक मार्गों से होकर जाने के चलते किराया बढ़ाया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165042