search

चलती कार में लगी आग; सुल्तानपुर लोधी- कपूरथला मार्ग पर चलती ब्रेजा में हुई घटना, परिवार सुरक्षित

Chikheang 1 hour(s) ago views 564
  

आग की लपटों में घिरी कार।  



जागरण संवाददाता, कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी–कपूरथला मार्ग पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चल रही एक ब्रेज़ा कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना जालंधर से गांव बाऊपुर लौट रहे एक परिवार के साथ घटी। गनीमत यह रही कि सभी सवार समय रहते वाहन से बाहर निकल आए और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार कार सवार बलविंदर कौर पत्नी दिलबाग सिंह निवासी बाऊपुर अपने परिवार के साथ गांव लौट रही थीं। रास्ते में अचानक गाड़ी के इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। जब तक वे कुछ समझ पाते, धुआं आग में बदलने लगा।

यह भी पढ़ें- जल संकट के बीच चार दोस्तों की पहल; 1500 वर्षा जल संचयन प्लांट लगाकर बचाया करोड़ों लीटर पानी

जलती कार को देख रोता परिवार।
परिवार ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की

बलविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने पहले गाड़ी में मौजूद पानी से आग बुझाने की कोशिश की। जब इससे राहत नहीं मिली तो आसपास से मिट्टी इकट्ठी कर आग पर डाली गई, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गाड़ी ऊंची लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर लोधी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

यह भी पढ़ें- जालंधर में पत्नी का हंगामा; पति को दूसरी महिला संग घर में पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी
आग लगने के कारणों का अभी नहीं चला पता

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर इंजन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे ने वाहन चालकों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि चलते वाहन से धुआं या जलने की गंध आए तो तुरंत गाड़ी रोककर सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लेना चाहिए और फायर ब्रिगेड को सूचना देनी चाहिए। समय रहते दिखाई गई सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें- ट्राईसिटी के लोगों को मिली बड़ी सौगात, 1463 करोड़ रुपये के रिंग रोड को केंद्र की मंजूरी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164925