deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

WI vs NZ: शाई होप ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, गेल-कोहली की कर ली बराबरी; निशाने पर सचिन का कीर्तिमान

Chikheang 2025-11-19 20:57:00 views 320

  

न्यूजीलैंड के खिलाफ शाई होप ने जड़ा शतक। फाइल फोटो



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में महज 66 गेंद पर शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की जड़ लगा दी। शाई होप का यह न्यूजीलैंड में उनका पहला शतक था और वनडे करियर का 19वीं सेंचुरी रही। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा देशों में वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी कर ली। साथ ही एक अन्य रिकॉर्ड के मामले में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नेपियर अपनी आक्रामक शतकीय पारी के दौरान ने महज 142 पारियों में 6000 रन भी पूरे किए। इस तरह वह वेस्टइंडीज के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने अपने वनडे करियर की 141 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। होप ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है।
वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी-
खिलाड़ीपारी
विव रिचर्ड्स141
शाई होप142
ब्रायन लारा155
डेसमंड हेन्स162
क्रिस गेल166


होप ने वेस्टइंडीज के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में लारा की बराबरी भी कर ली। दोनों खिलाड़ियों के नाम 19 शतक हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं, क्रिस गेल 25 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं। लारा ने 285 वनडे पारियों में 19 शतक बनाए हैं, जबकि होप ने लगभग आधी पारियों (142 पारियों) में यह कारनामा किया है।
गेल और कोहली की बराबरी की

इसके अलावा शाई होप ने एक अन्य बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह संयुक्त रूप से तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 10 या उससे अधिक देशों के खिलाफ शतक जड़ा है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या मौजूद हैं।
सर्वाधिक देशों के खिलाफ शतक बनाने वाले खिलाड़ी-
खिलाड़ीदेश
सचिन तेंदुलकर12
सनथ जयसूर्या12
शाई होप10
विराट कोहली10
क्रिस गेल10


यह भी पढ़ें- NZ vs WI T20I: 18 गेंद और 48 रन... वेस्टइंडीज के खिलाफ मिचेल सेंटनर का आया तूफान, फिर भी मैच हारा मेजबान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
122879
Random