search

समस्तीपुर में फोरलेन निर्माण के दौरान क्रेन से गिरा मजदूर, मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी श्रमिक की मौत

Chikheang 2026-2-20 12:56:47 views 876
  

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूर क्रेन पर कार्य के दौरान असंतुलित होकर नीचे गिर गया। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Labour Death Bihar: बिहार के समस्तीपुर जिले में ताजपुर–बख़्तियारपुर फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मोहनपुर प्रखंड के बिनगामा गांव में निर्माण कार्य के दौरान क्रेन (हाइड्रा) से गिरने के कारण एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय अमृत लाल कोल के रूप में हुई है। वह ग्राम निगाई, पोस्ट खुरपुचा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) का रहने वाला था और फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण कार्य में श्रमिक के रूप में कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूर क्रेन पर कार्य के दौरान असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244