LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 628
युवती से दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब युवक ने शादी से मना किया तो युवती ने विरोध किया। इसपर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने मोदीनगर थाने में शिकायत दी है।
एक कालोनी की रहने वाली युवती के मुताबिक, वे मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वहीं पर एक आरोपित से उनकी दोस्ती हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का झांसा दिया। इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
युवती को यकीन था कि युवक उनसे शादी कर लेगा। लेकिन कुछ महीने पहले उसने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी ने युवती के स्वजन को वह अश्लील वीडियो मोबाइल पर भेज दी।
इसके बाद युवती यहां मोदीनगर की एक कॉलोनी में किराये के मकान पर रहने लगी। लेकिन कुछ ही दिन बाद आरोपी यहीं पर आ गया। अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी यदि बदनामी नहीं करानी है तो जैसा वह बोले वैसा ही करना पड़ेगा।
आरोपी की हरकत से युवती बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने मोदीनगर थाने में शिकायत दी है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। |
|