search

जनकपुरी में कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, 6 साल की बच्ची की मौत; कुछ घंटों में ही बेल पर छूट गया ड्राइवर

Chikheang 2026-2-20 09:58:39 views 1052
  

जनकपुरी में कार की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार 6 वर्ष की बच्ची की मौत। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। जनकपुरी में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपित कार चालक संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना 17 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7:40 बजे की है। लाजवंती गार्डन निवासी 57 वर्षीय मर्सी जेवियर अपनी छह साल की नातिन के साथ ई-रिक्शा से कहीं जा रही थीं। जैसे ही उनका ई-रिक्शा जनकपुरी फायर स्टेशन के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया, जिससे नानी और मासूम बच्ची दोनों लहूलुहान हो गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को माता चन्नन देवी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मैक्स अस्पताल, द्वारका रेफर कर दिया गया।

दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम डीडीयू अस्पताल में कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। वहीं, नानी मर्सी जेवियर का फिलहाल उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
आरोपित गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों में हुआ रिहा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया और आरोपित चालक माजरा डबास निवासी संजीव को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, पूछताछ और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आरोपित को जमानतीय धारा होने के कारण नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की तकनीकी जांच और गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

यह भी पढ़ें- हेलमेट के विज्ञान से गुणवत्ता तक, सिर्फ पहनना ही नहीं ध्यान रखनी होंगी ये विशेष बातें; दिल्ली हादसों से उठे सवाल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244