search

SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र के 14 अधिकारियों का तबादला, तत्काल नए स्थान पर योगदान करने का आदेश

Chikheang 2026-2-20 08:56:37 views 1052
  

झारखंड के बोकारो स्थित सेल का प्लांट।  



जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) प्रबंधन ने बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत कुल 14 अधिकारियों का अंतर विभागीय तबादला किया है। स्थानांतरण की सूची में महाप्रबंधक से लेकर उप प्रबंधक स्तर के अफसर शामिल हैं।

तबादला आदेश में अधिकारियों को तत्काल अपने वर्तमान विभाग से विरमित होकर नए विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। प्रबंधन यह निर्णय नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में नई परियोजना को तय समय पर अमलीजामा पहनाने के साथ विभागीय कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए ली है।

तबादले की सूची में चार महाप्रबंधक, एक उप महाप्रबंधक, तीन सहायक महाप्रबंधक, पांच वरीय प्रबंधक व एक उप प्रबंधक का नाम है।
बोकारो इस्पात संयंत्र में तबादले इस प्रकार हुए हैं
महाप्रबंधक (GM) स्तर


  • सीआरएम-3 विभाग के जीएम बीएन त्रिपाठी → प्रोजेक्ट मिल्स जोन एरिया

  • जल प्रबंधन विभाग के जीएम अपूर्वा विश्वास → प्रोजेक्ट यूटिलिटी एरिया

  • ब्लास्ट फर्नेस विभाग के जीएम मनस सरकार → प्रोजेक्ट ब्लास्ट फर्नेस एरिया

  • सिन्टर प्लांट विभाग के जीएम अंशुमली → प्रोजेक्ट सिन्टर प्लांट एरिया

उप महाप्रबंधक (DGM) स्तर


  • एसएमएस न्यू विभाग के डीजीएम विजय कुमार → एमआरडी विभाग

सहायक महाप्रबंधक (AGM) स्तर


  • एमआरडी विभाग के एजीएम प्रशांत प्रभाकर → एसएमएस न्यू विभाग

  • एसएमएस न्यू विभाग के एजीएम बसंत कुमार नायक → सीआरएम-3 विभाग

  • आरएमपी विभाग के एजीएम अनुराग → तकनीकी सेल विभाग

सीनियर मैनेजर स्तर


  • शॉप एंड फाउंड्री विभाग के सीनियर मैनेजर नितिन सक्सेना → आरएमपी विभाग

  • सीआरएम-3 विभाग के सीनियर मैनेजर अरविंद कुमार → आई एंड ए विभाग

  • एसएमएस-2 सीसीएस विभाग के सीनियर मैनेजर विनोद कुमार → एसएमएस न्यू विभाग

  • एसएमएस न्यू विभाग के सीनियर मैनेजर संतोष कुमार → एसएमएस-2 सीसीएस विभाग

  • ठेका प्रकोष्ठ संकार्य के सीनियर मैनेजर शुभम वर्मा → कार्मिक प्रशासन (सीजीएम सर्विसेज सचिवालय)

उप प्रबंधक स्तर


  • सी एंड आईटी विभाग के उप प्रबंधक आरके पाण्डेय → ठेका प्रकोष्ठ संकार्य विभाग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244