search

हैदराबाद: 8वीं की छात्रा से जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार; तीसरा आरोपी फरार

Chikheang 1 hour(s) ago views 880
  

8वीं की छात्रा से जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के नरसिंगी में सोमवार से अपने घर से लापता एक 16 साल की स्कूल गर्ल चेंगिचेरला के एक फ्लैट में मिली और दो नाबालिगों समेत तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़की एक फ्लैट से रेस्कू किया ।

24 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। लेकिन तीसरा आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
दोस्त के जाल में फंसी 8वीं की छात्रा

पीड़ित लड़की क्लास 8 की छात्रा है, जो गिरफ्तार नाबालिग को पहले से जानती थी जो चारमीनार में एक फुटवियर शॉप में सेल्समैन का काम करता था। वह उससे पहली बार 7 फरवरी को मिली थी और बाद में फोन पर टच में रही। 16 फरवरी को स्कूल के बाद उससे मिलने मदीना गई।

बाद में दो और आरोपी उनके साथ आ गए और लड़की को चेंगिचेरला के खाली अपार्टमेंट में ले गए। वहां, तीनों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और चाकू की नोक पर उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया।
मां ने दर्ज कराई किडनैपिंग की रिपोर्ट

पुलिस ने कहा कि मेडिकल जांच में पता चला कि लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में चोटें आई हैं। यह मामला तब सामने आया जब मंगलवार सुबह लड़की की मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

नाबालिग अपनी नानी के साथ नरसिंगी की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहती थी, जहां उसकी नानी केयरटेकर का काम करती है, सोमवार सुबह 8 बजे स्कूल के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी।

लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि मेरी बेटी आमतौर पर शाम 4 बजे तक घर आ जाती है। लेकिन जब वह वापस नहीं आई, तो मेरी मां ने हमें बताया। हम शाहीन नगर से उसके घर पहुंचे और आस-पास के इलाकों में उसे ढूंढा। हमने रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164805