search

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी शुरू, संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी

LHC0088 1 hour(s) ago views 190
  

21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं. Concept Photo



राज्य ब्यूरो, देहरादून । उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता के साथ कड़ा पहरा रहेगा।

इस वर्ष प्रदेशभर में करीब दो लाख 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेशभर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 156 संवेदनशील और छह अति संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही उड़नदस्तों की ओर से लगातार निगरानी रखी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आपूर्ति, संग्रहण और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों और निरीक्षकों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड में अधिकारियों की कमी, बढ़ रहा काम का अतिरिक्त बोझ
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162807