search

पटना में महज 30 रुपये के लिए बवाल, बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट के बाद फायरिंग

deltin33 1 hour(s) ago views 903
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलेक्ट्रॉनिक्स गली में गुरुवार की देर शाम मोबाइल मरम्मत को लेकर बीएन कालेज हास्टल के छात्रों और दुकानदार पक्ष के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपने सामने हो गया।  

इसी बीच एक पक्ष की तरफ से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह भी पहुंच गए।
घटनास्थल से दो खोखे मिले

सिटी एसपी ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखे मिले हैं। शुरू में मोबाइल धारक और दुकानदार के बीच विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्ष के लोग जुटने लगे। पूछताछ में यह बातें भी सामने आ रही हैं कि दुकानदार पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई थी।  

एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। दोनों पक्ष पर प्राथमिकी की जाएगी। फायरिंग किसने और इसमें कितने लोग संलिप्त हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
धक्का-मुक्की और मारपीट के बाद चली गोली

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बीएन कॉलेज छात्रावास का एक छात्र अपने दो तीन साथियों के साथ मोबाइल मरम्मत कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर गया था। मोबाइल मरम्मत करने तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद दुकानदार ने मरम्मत के रुपये की मांग की।  

इस दौरान 20 या 30 रुपये अतिरिक्त देने की बात पर छात्रों ने आपत्ति जताई। यहीं से विवाद बढ़ गया। मामूली बहस धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। इसके बाद एक तरफ छात्र फोन कर अपने साथियों को बुलाने लगे तो दूसरी ओर दुकानदार के पक्ष में भी लोग भी जुटने लगे।  

फिर दोनों गुट आमने सामने हो गया और इसी बीच हवा में दो राउंड फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सभी वहां से भाग गए।
फुटेज से की जा रही आरोपितों की पहचान

सिटी एसपी ने एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस दुकानदार की पहचान करने के बाद अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी जुटा रही है। देर रात तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। गली में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473830