search

यूपी का ये चपरासी निकला बड़ा खिलाड़ी! ट्रेजरी से सीधे पत्नी के खाते में भेजे 1 करोड़, पुलिस ने अर्शी खातून को दबोचा

cy520520 1 hour(s) ago views 174
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। करोड़ रुपये के गबन में चपरासी इल्हाम शम्सी की पत्नी अर्शी खातून गुरुवार को गिरफ्तार कर ली गई। इल्हाम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फर्जी कागजों के सहारे पत्नी के खाते में रकम रकम भिजवाता रहा। उन दोनों के विरुद्ध फर्जीवाड़ा, सरकारी रकम के गबन, धोखाधड़ी आदि धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी। अब मुख्य आरोपित इल्हाम की तलाश की जा रही है।

बीसलपुर के जनता इंटर कालेज के चपरासी इल्हाम शम्सी को आठ वर्ष पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संबद्ध किया गया था। उससे मूल कार्य के स्थान पर लिपिकीय कार्य कराया जाने लगा। उसने जून 2024 में पत्नी अर्शी खातून का बैंक आफ बड़ौदा में बचत खाता खुलवाया। इसके बाद अधिकारियों की मिलीभगत से पत्नी अर्शी को वेतन मद का लाभार्थी बना दिया।

अर्शी के खाते में सितंबर 2024 दिसंबर 2025 तक 98 बार में 1.01 करोड़ रुपये ट्रेजरी से ट्रांसफर किए गए थे। बचत खाते में हर माह एक लाख रुपये से अधिक धनराशि आती देख बैंक शाखा प्रबंधक को शक हुआ तो उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजा। इसके बाद जांच में स्पष्ट हुआ कि इल्हाम वेतन का फर्जी बिल तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र पास कराता था।

इसके बाद डेटा इंट्री आपरेटर विमल की आइडी से सरकारी रकम ट्रांसफर करा लेता था। बाद में उस खाते से 36.41 लाख रुपये यूपीआइ से निकाल लिए गए, शेष धनराशि फ्रीज कर दी गई है। इस प्रकरण में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह जांच बैठा चुके। जांच में आरंभिक तौर पर तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, डेटा आपरेटर विमल की साठगांठ मानी गई।

लेखाधिकारी व ट्रेजरी अधिकारी सुरेश कुमार यादव की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। इन सभी के विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है। पिछले सप्ताह इल्हाम को निलंबित कर उसके व पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी। विवेचना में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं ट्रेजरी के कर्मचारियों के नाम भी जोड़े जा सकते हैं।

इस प्रकरण की जानकारी शासन को भी भेज दी गई है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद अर्शी को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे कुछ बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही। इस प्रकरण के मुख्य आरोपित इल्हाम की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

  

यह भी पढ़ें- करोड़पति चपरासी पर बड़ा एक्शन: DM के निर्देश पर FIR, अब कुर्क होगी इल्हाम और अर्शी की पूरी संपत्ति!




यह भी पढ़ें- सरकारी खजाने में \“सेंधमारी\“: चपरासी ने 98 बार में उड़ाए करोड़ों रुपये पत्‍नी के खाते में भेजे, बैंक की एक सतर्कता ने खोल दी पोल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160331