search

बरेली में अनोखा मामला: सिलाई की परीक्षा में एक भी छात्र नहीं हुआ शामिल, जानें क्या है पूरा माजरा?

Chikheang Yesterday 23:56 views 435
  

परीक्षा यूपी बोर्ड--मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में परीक्षा के बाद आपस में चर्चा करतीं छात्राएं। जागरण



जागरण संवाददाता, बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन कंप्यूटर, सिलाई व नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि कंप्यूटर और सिलाई का पेपर आसान रहा, जबकि नागरिक शास्त्र के कुछ प्रश्नों ने उलझन पैदा की। शुक्रवार को हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान व इंटरमीडिएट में अंग्रेजी प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अजीत कुमार ने प्रथम पाली में सदर तहसील व द्वितीय पाली में मीरगंज तहसील के परीक्षा केंद्रों व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआइओएस ने बताया कि प्रथम पाली में श्री गुरुनानक रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज व एफआर इस्लामिया इंटर कालेज का निरीक्षण किया गया।

द्वितीय पाली में जानकी देवी इंटर कालेज फतेहगंज पश्चिमी, ब्रह्मा देवी कन्या इंटर कालेज मीरगंज, आरपी इंटर कालेज मीरगंज, दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और चंद्र प्रकाश मेमोरियल इंटर कालेज धंतिया का निरीक्षण हुआ। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध संतोषजनक पाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. विनीता ने बताया कि उन्होंने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण रही और नकल की कोई सूचना नहीं मिली।
सिलाई में बालकों की संख्या रही शून्य

पहली पाली में इंटरमीडिएट व्यवसायिक परीक्षा में कुल पंजीकृत 552 बालकों में से 520 उपस्थित व 32 अनुपस्थित रहे। 555 बालिकाओं में से 471 उपस्थित व 84 अनुपस्थित रहीं। हाईस्कूल कंप्यूटर में 464 बालकों में से 454 उपस्थित रहे वहीं 380 बालिकाओं में से 369 परीक्षा में शामिल हुईं।

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की सिलाई की परीक्षा हुई। जिले में किसी भी बालक ने सिलाई विषय नहीं लिया है। ऐसे में कुल 89 बालिकाओं में से 85 उपस्थित व चार अनुपस्थित रहीं। दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 1,908 बालकों में से 1,756 उपस्थित व 152 अनुपस्थित रहे। कुल 3,476 बालिकाओं में से 3,355 उपस्थित व 121 अनुपस्थित रहीं।
सड़क पर जाम से जूझे विद्यार्थी व अभिभावक

परीक्षा समाप्ति के बाद कई मार्गों पर जाम की स्थिति रही। अवैध पार्किंग और वाहनों की भीड़ से परीक्षार्थियों व अभिभावकों को परेशानी हुई। घंटों तक विद्यार्थी शाम के समय जाम में फंसे रहे। वहीं सीबीएसई की ओर से भी परीक्षा के दौरान सड़क पर यातायात कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की गई है, जिससे विद्यार्थियों को जाम से परेशान नहीं होना पड़े।




यह भी पढ़ें- शहर के शोर से दूर, अब बरेली के बीचों-बीच मिलेगा घने जंगलों का अहसास; जानें क्या है \“नगर वन\“ प्रोजेक्ट?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164649