search

होली पर यात्रियों को राहत: रद ट्रेनें फिर से चलेंगी, टिकट की मारामारी होगी कम

cy520520 Yesterday 23:27 views 1169
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रंगों का त्योहार होली चार मार्च को है। होली के आसपास की तिथियों में लंबी दूरी की ट्रेनों में एक अदद कंफर्म टिकट को मारामारी है। खासकर पूर्वांचल की ओर से जाने वाली कुंभ, राप्तीगंगा आदि ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।

रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक देहरादून, हरिद्वार, लक्सर आदि गंतव्यों से होली स्पेशल चलाने की घोषणा भी नहीं की गयी है। इससे यात्रियों में निराशा है। हालांकि होली पर रद ट्रेनों के पुनर्संचालन से खासी राहत मिल सकती है।

हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। जो सिडकुल और आसपास औद्योगिक इकाइयों में कार्य करते हैं।

इनमें अधिकांश होली समेत अन्य त्योहारों पर घर जाते हैं, लेकिन त्योहार और आसपास की तिथियों में पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों में मायूसी है।

यात्रियों को उम्मीद थी कि होली पर स्पेशल ट्रेन चलेगी लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन की ओर से इसकी घोषणा नहीं गयी है।

जो एक दो होली स्पेशल की घोषणा की गयी है उससे देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की आदि क्षेत्र के लोगों को फायदा नहीं होगा। हालांकि होली के आसपास रद ट्रेनों के पुनर्संचालन से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।

बताते चलें कि कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से 16 ट्रेन तीन माह के लिए रद की गईं थी। ये ट्रेनें एक दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक रद हैं, लेकिन फरवरी आखिरी और मार्च के पहले सप्ताह में ये ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ने लगेगी।  
इन तिथि में रद रहेंगी ट्रेन

  • 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस फरवरी-24
  • 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस फरवरी-22
  • कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस फरवरी- 22
  • 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस फरवरी-24
  • 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस फरवरी- 21, 28
  • 12358 -अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस फरवरी-23
  • 14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस फरवरी-23
  • 14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस फरवरी-24
  • 14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस फरवरी-23
  • 14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस फरवरी-22
  • 14615 लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस फरवरी-21, 28
  • 14616 अमृतसर-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस फरवरी-21, 28
  • 12327 हावड़ा -देहरादून उपासना एक्सप्रेस फरवरी-24, 27
  • 12328-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस फरवरी-21,25,28
  • 14617 पूर्णिया कोर्ट- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 03 दिसंबर से 02 मार्च
  • 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट 01 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक


यह भी पढ़ें- होली पर रेल यात्रियों की खुशखबरी, कोहरे के कारण रद ट्रेनें होंगी फिर से शुरू
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160349