search

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में अब सेमीफाइनल के लिए मचेगा सबसे बड़ा घमासान? भारत के साथ भिड़ेंगी सभी टॉपर टीमें

Chikheang Yesterday 22:57 views 386
  

भारतीय क्रिकेट टीम



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सुपर-8 की सभी टीमों का निर्धारण हो चुका है। सुपर-8 में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें प्रत्येक ग्रुप में 4-4 टीमें शामिल हैं। भारतीय टीम, जिस ग्रुप में है वहां पर जिम्बाब्वे के साथ वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम शामिल है। ऐसे में इस ग्रुप को आसान माना जा रहा है लेकिन असलियत इसके उलट है।

दूसरे ग्रुप की बात करें, तो इसमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम है। ऐसे में इस ग्रुप को कठिन माना जा रहा है। हालांकि, ग्रुप-1 में शामिल टीमों ने शानदार खेल दिखाया है और सभी टीमों ने ग्रुप स्टेज में अंक तालिका में पहले स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया था और बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं। ऐसे में दोनों ग्रुप में घमासान मचना तय है और कड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
ग्रुप-1 में कौन सी टीमें शामिल?

पहले ग्रुप में भारत के साथ जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम शामिल है। इन सभी टीमों ने अपने ग्रुप में टॉप किया था और सुपर-8 में जगह बनाई है। भारत ने अपने चारों मुकाबले जीते। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम भी अपराजित रही है और उन्होंने सुपर-8 में एंट्री मारी है। वेस्टइंडीज की बात करें, तो उन्होंने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को पटखनी दी और अपने सभी चारों मुकाबले जीते। विंडीज इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उन्हें कोई भी टीम हल्के में नहीं ले सकती है।

इसके अलावा जिम्बाब्वे भी अपने ग्रुप में अंक तालिका में पहले स्थान पर थी। सिकंदर रजा की अगुवाई में ये टीम इतिहास रचने को आतुर है। ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद जिम्बाब्वे का तुक्का माना जा रहा था लेकिन उन्होंने श्रीलंका को हराकर दिखा दिया कि वे बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं और उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है। जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच जीते, जबकि एक मैच उनका बारिश की भेंट चढ़ गया था।
ग्रुप-2 का कैसा है हाल?

ग्रुप-2 की बात करें, तो इसमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम शामिल है। पाकिस्तान की टीम भारत को नहीं हरा सकी थी और उन्होंने अपने सभी मुकाबले एसोसिएट देशों के खिलाफ जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। इसके अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम भी सभी को टक्कर दे सकती हैं। इसमें ग्रुप स्टेज में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को जगह मिली है।

यह भी पढ़ें- जादरान की बल्लेबाजी के बाद नबी की फिरकी के आगे कनाडा ने तोड़ा दम, अफगानिस्तान ने जीत के साथ सफर किया समाप्त

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ऑस्‍ट्रेलिया को तुक्‍के से नहीं हराया..., श्रीलंका को रौंदकार जिम्बाब्वे ने किया साबित
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164655