search

गाजियाबाद में खुद को IPS बता महिला ने डेढ़ करोड़ ठगे, सरकारी नौकरी के नाम पर 8 लोगों को लगाया चूना

Chikheang 2026-2-19 22:27:19 views 578
  



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की राजेंद्र नगर कॉलोनी में एक महिला ने स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर आठ लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। इस फर्जीवाड़े में महिला के पति, बेटी और एक अन्य ने भी उसका साथ दिया।

विश्वास में लेने के लिए महिला ने न केवल आईपीएस का अपना फर्जी आईकार्ड दिखाया बल्कि आठ युवकों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिए। ज्वाइंनिंग के लिए पहुंचने पर युवकों को धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
25 लाख रुपये में सरकारी नौकरी का झांसा

साहिबाबाद के राजेंद्र नगर निवासी ऋषिराज का कहना है कि वह दिल्ली स्थित एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। कुछ दिन पूर्व थोमस पी जोसेफ उनके संपर्क में आया। बातचीत के दौरान उसने आईपीएस अधिकारी से संपर्क होने का दावा किया। साथ ही 20 से 25 लाख रुपये देकर युवकों की सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही।

थोमस पी जोसेफ ने उनकी मुलाकात राजेंद्र नगर निवासी जय खन्ना, उसके पति राजेश खन्ना और बेटी कनिष्का खन्ना से कराई। जय खन्ना ने उन्हें अपने को आईपीएस अधिकारी बताते हुए अपना का आईकार्ड दिखाया। कार्ड देखकर उन्हें जय खन्ना के आईपीएस होने पर यकीन हो गया।

जय खन्ना ने कहा कि कागजात का काम उनकी बेटी करती है। जिसपर ऋषिराज ने आठ युवकों के डाक्यूमेंट और 20 लाख रुपये उसकी बेटी को दे दिए। 20 लाख रुपये लेने के बाद ठगों का रुपये मांगने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले उन्होंने ऋषिराज को दिल्ली बुलाकर 70 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद 15 लाख और तीसरी बार साहिबाबाद स्थित एक रेस्टारेंट में बुलाकर 45 लाख रुपये ले लिए।
युवकों को बांटे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

वहीं थोमस पी जोसेफ ने कमिशन की बात कहते हुए उनसे 14 लाख रुपये ले लिए। 20 लाख रुपये मिलने पर राजेश खन्ना उसकी बेटी और थोमस पी जोसेफ ने दो युवकों के पटना फूड कॉपोरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइनिंग लेटर दिए। जबकि तीन युवकों के भारत सरकार के लिफाफे में भारतीय रेलवे के लेटर दिखाए।

उन्होंने दो युवकों को लेटर लेकर पटना ज्वाइनिंग के लिए भेज दिया। वहां जाकर लेटर के फर्जी होने की जानकारी हुई। वहीं कुछ युवकों के लेटर स्पीड पोस्ट से उनके घर पहुंचे लेकिन वह भी फर्जी थे।

ज्वाइंनिंग लेटर फर्जी निकलने पर उन्होंने जय खन्ना से रुपये वापस मांगे लेकिन उसने दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद वह अपने स्वजन को साथ लेकर उसके घर पहुंचे। जिसके बाद उसने 15 दिन बाद खाते में डालने के लिए चेक दिए, लेकिन खाते में डालने पर चेक बाउंस हो गए।

इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव का कहना है कि मामले में आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244