search

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार, किशोरी का अपहरण कर जंगल में किया दुष्कर्म; गला दबाकर हत्या का किया प्रयास

cy520520 1 hour(s) ago views 296
  

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार किशोरी का अपहरण कर जंगल में किया दुष्कर्म (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गांव में आयोजित नाटक देख कर घर वापस जा रही 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर, दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने पीड़िता का गला दबा कर हत्या करने का प्रयास किया।

मामले में पुलिस ने दो अज्ञात आरोपितों के विरूद्व अपराध पंजिबद्व कर मामले की जांच शुरू की है। घटना जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एएसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि घटना दिनांक 16 फरवरी की रात को पीड़ित किशोरी गांव में आयोजित नाटक देखने के लिए गई हुई थी।
पैदल घर जा रही थी किशोरी

नाटक खत्म होने पर वह पैदल अपने घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक में आए दो अज्ञात आरोपितों ने उसका अपहरण कर,जंगल ले गए और उससे जबरदस्ती बारी-बारी दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने पकड़े जाने के भय से पीड़ित किशोरी की गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया,जिससे वह बेहोश हो गई।

रात को पीड़िता के घर ना लौटने पर स्वजनों ने उसकी पतासाजी शुरू की। इस बीच जंगल में बेहोश पड़ी हुई किशोरी को जंगल से गुजर रहे लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को तत्काल उपचार के लिए बागबहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पत्थलगांव और यहां से अंबिकापुर रेफर कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और उसकी मां के बयान के अनुसार पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरूद्व बीएनएस की धारा 138,70 (2) और पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व किया है।
SDOP ने क्या कहा?

आरोपितों को पकड़ने के लिए एसपी डा लाल उम्मेद सिंह ने विशेष टीम का गठन किया है। पीड़िता का स्वास्थ्य स्थिर नहीं. जैसे ही उनकी तबियत सुधार होती हैं. पूछताछ की जायेगी. घटित घटना क्षेत्र में कोई सीसीटीवी या अन्य उपकरण नहीं जिससे थोड़ी परेशानी हो रही है.लेकिन जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।- ध्रुवेश कुमार जायसवाल, एसडीओपी, पत्थलगांव।

देशभर के फर्जी विश्वविद्यालयों पर एक्शन, 12 राज्यों तक फैला फ्रॉड नेटवर्क; UGC ने जारी की लिस्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160245