search

लेबर पेन से परेशान महिला ने चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा

LHC0088 4 hour(s) ago views 848
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। फखरपुर निवासी महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उसने अपना पेट चाकू से फाड़कर नवजात को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी फखरपुर से मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है।

महिला के पांच बच्चे पहले से भी हैं, पति की मौत छह माह पहले हो चुकी है। नंदवल गांव निवासी 34 वर्षीय ननकई गर्भवती थी। गुरुवार दोपहर उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर पर कोई न होने के चलते महिला ने अपने पेट को चाकू से फाड़ दिया।

महिलाओं ने एएनएम को दी जानकारी

इसके बाद नवजात बेटी को गर्भ से बाहर निकाल लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाली महिलाए जब घर में दाखिल हुई तो अंदर महिला को खून से लतपथ देख सूचना तत्काल इसके बाद सूचना क्षेत्र के एएनएम को दी। एएनएम ने एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर पहुंचाया।

यहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर महिला को इमरजेंसी में भर्ती कर डा. शिवम मिश्रा व डा.राजेश सोनकर ने इलाज शुरू किया,लेकिन चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख तत्काल उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें- संभल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कसा शिकंजा, 14000 की रिश्वत लेते कानूनगो और निजी मुंशी गिरफ्तार

मेडिकल कालेज के सर्जन एफआर मलिक ने बताया कि महिला की हालत काफी गंभीर है। जबकि नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसे महिला विंग में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर सिरौली गांव निवासी महिला की मां मुन्नी देवी भी अस्पताल पहुंची। उसने बेटी द्वारा चाकू से पेट फाड़ने की बात कही।

पहले से हैं पांच बच्चे

चाकू से पेट फाड़ने वाली ननकई महिला के चार बेटे व एक बेटी पहले से हैं। जबकि छठी बेटी को उसने गुरुवार को चाकू से पेट फाड़कर गर्भ से बाहर निकाला। महिला की मां ने बताया कि दामाद रमेश की छह माह पहले मौत हो चुकी है।

पंजाब से भाई ने फोन कर दी सूचना

मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे नंदवल गांव निवासी कृष्ण मोहन ने बताया कि महिला का भाई पंजाब में काम करता है। जिसने फोन पर सूचना अपने स्वजन को दी। इसके बाद सभी सीधे अस्पताल पहुंचे ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162598