टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने अपनी V-सीरीज के दो Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। साल 2026 में कंपनियों का फोकस 50 हजार रुपये की रेंज वाले स्मार्टफोन पर है। इस सेगमेंट में वीवो का लेटेस्ट Vivo V70 Elite भी लाया गया है। यह फोन अपनी परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी के मामले में प्राइसिंग को जस्टिफाई करता है या नहीं, इसके लिए पढ़ें इसका डिटेल रिव्यू...
Vivo V70 Elite स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V70 Elite की खूबियां
मॉडल
Vivo V70 Elite (2026)
कलर
Authentic Black, Sand Beige, Passion Red
प्रोटेक्शन
IP68 और IP69 (धूल और पानी प्रतिरोधी)
सॉफ्टवेयर
OriginOS 6 (Android 16 आधारित)
डिस्प्ले (Display)
साइज
16.74 cm (6.59 इंच)
टाइप
AMOLED (1.5K Resolution, 2750 × 1260)
ब्राइटनेस
5000 nits (Peak Brightness)
रिफ्रेश रेट
120 Hz
परफॉर्मेंस (Hardware)
प्रोसेसर
Snapdragon® 8s Gen 3 (4 nm)
रैम
8 GB / 12 GB LPDDR5X
स्टोरेज
256 GB / 512 GB UFS 4.1
बैटरी
6500 mAh (Li-ion)
चार्जिंग
90W फास्ट चार्जिंग
कैमरा (Camera)
रियर कैमरा
50 MP (Main OIS, ZEISS)
50 MP (Super Telephoto OIS, ZEISS)
8 MP (Ultra Wide-angle, ZEISS)
फ्रंट कैमरा
50 MP (ZEISS Group Selfie, AF)
वीडियो रिकॉर्डिंग
4K, 1080P, 720P
कनेक्टिविटी और सेंसर
नेटवर्क
5G + 5G Dual SIM Dual Standby
सेंसर
3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट, IR ब्लास्टर, NFC, Bluetooth 5.4
वजन
187g (Black) / 194g (Red, Beige)
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Vivo V70 Elite में कंपनी ने 6.59 इंच की डिस्प्ले दिया है। यह फोन बहुत ज्यादा टॉल फील नहीं होता है और हाथ में अच्छे से होल्ड होता है। सैंडविच डिजाइन और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ बैक पैनल में दिया मैट फिनिश ग्लास और मेटल कैमरा हाउसिंग फोन को प्रीमियम लुक देता है।
डिवाइस प्रोटेक्शन की बात करें तो इसके फ्रंट में \“शॉर्ट सेंसेशन कोर\“ प्रोटेक्शन मिलता है, लेकिन बैक ग्लास पर कोई सुरक्षा नहीं है। धूल और पानी से सेफ्टी के लिए वीवो के इस फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है।
डिस्प्ले और ऑडियो
इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। ब्राइटनेस की बात करें तो कंपनी का दावा है कि इसमें 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो आउटडोर में भी काफी ब्राइट है। डिस्प्ले के मामले में एक बात निराश करती है कि 50 हजार रुपये की रेंज में कंपनी ने LTPO पैनल नहीं दिया है। इस फोन में दिया इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर अल्ट्रासोनिक टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बहुत तेज काम करता है।
ऑडियो की बात करें तो फोन का स्टीरियो स्पीकर्स सेटअप काफी लाउड तो हैं, लेकिन साउंड बेहद \“फ्लैट\“ महसूस होती है। कई बार इसमें डेप्थ की कमी महसूस होती है, जो म्यूजिक लवर्स को कुछ हद तक निराश कर सकती है। हालांकि, अगर आप ईयरबड्स या इयरफोन यूज करते हैं तो इसे नजरअंदाज कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Vivo V70 Elite स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया है। कई सारे ब्रांड अपने 30 हजार रुपये तक वाले स्मार्टफोन में क्वालकॉम के इस चिपसेट को यूज करते हैं। इनमें iQOO Neo 10R में भी शामिल है। इस फोन में LPDDR 5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। बेंचमार्क की बात करें तो इस फोन का Antutu स्कोर लगभग 18 लाख है और CPU थ्रॉटलिंग टेस्ट में 91% तक स्मूदली काम करता है।
BGMI जैसे गेम्स में 120 FPS का सपोर्ट नहीं है, लेकिन बिना लैग या हीटिंग के अच्छी गेमिंग की जा सकती है। एक बात ध्यान रखने वाली है कि वीवो का यह फोन गेमिंग डिवाइस नहीं है। ऐसे में हम इसकी परफॉर्मेंस से निराश नहीं हैं। लेकिन, कंपनी ने जिस प्राइस पॉइंस पर इसे लॉन्च किया है, थोड़ा बेहतर की गुंजाइश तो जरूर बनती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित Origin OS 6 पर रन करता है। इसमें 4 साल के OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इस डिवाइस को लेकर एक और बात जिसने हमें निराश किया। वह यह है कि इसमें काफी ब्लॉटवेयर मिलते हैं। 50 हजार रुपये की कीमत वाले इस फोन में लगभग 12 प्री-इंस्टॉल एप्स दी हैं।
कैमरा
Vivo V70 सीरीज कैमरा सेंट्रिक लाइनअप है। इस फोन का सेलिंग पॉइंट इसका कैमरा सेटअप ही है। Vivo V70 Elite का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो Sony LYT-700V सेंसर है। इसके साथ ही Zeiss की कलर साइंस का सपोर्ट डे-लाइट और पोर्ट्रेट्स में बेहतरीन बैलेंस फोटो क्लक करता है। इसके साथ ही फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। यह 3.5x Zoom सपोर्ट वाला Sony IMX 882 लेंस पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। यह लेंस 85mm और 100mm पर शानदार इमेज क्लिक करता है। वीवो के इस फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। डे-लाइट में इसकी परफॉर्मेंस तो बेस्ट है, लेकिन लो-लाइट में फोटोज में कुछ नॉइज आती हैं।
वीवो के इस फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो ऑटो-फोकस सपोर्ट करता है। इस फोन का फ्रंट कैमरा बहुत ही क्रिस्प और सोशल मीडिया रेडी फोटोज क्लिक करता है। इसके साथ ही फोन 4K 60fps सपोर्ट करता है। हालांकि अल्ट्रा वाइड में 4के का सपोर्ट नहीं मिलता है। इसके साथ ही फोन से रिकॉर्ड वीडियो भी काफी स्टेबल है।
Vivo V70 Elite के कैमरा एप में कई सारे AI फीचर्स मिलते हैं। कई फीचर्स फोन से क्लिक फोटो की लुक और फील कुछ ही सेकेंड में बदल देते हैं। हालांकि, कई बार इनकी प्रोसेसिंग में ज्यादा वक्त लग जाता है। अगर आप सोशल मीडिया में फोटो शेयर करने के शौकीन हैं तो इस फोन का कैमरा और एआई फीचर्स आपको निराश तो बिलकुल नहीं करेंगे।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo V70 Elite में कंपनी ने 6500mAh की बैटरी दी है। यह आराम से 8 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम (SOT) और एक दिन से ज्यादा का बैकअप ऑफर करती है। फोन के साथ कंपनी 90W का चार्जर भी दे रही है। यह 4% से 100% बैटरी चार्ज करने में सिर्फ 52 मिनट लेता है। इस प्राइस पॉइंट में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है। यह भी थोड़ा निराश करता है।
वर्डिक्ट: क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
किसे खरीदना चाहिए: Vivo V70 Elite स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है अगर आपको ऐसा डिवाइस चाहिए जिसमें बेहतरीन कैमरा सेटअप हो और बैटरी बैकअप भी जबरदस्त हो। यह फोन डे-टू-डे यूजेज और मल्टीटास्किंग के दौरान आपको बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करेगा।
किसे नहीं खरीदना चाहिए: आपकी प्राथमिकता अगर गेमिंग और जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला डिवाइस है तो वीवो का यह फोन आपको निराश करेगा। इसकी जहग आप iQOO Neo 10R या OnePlus Nord 5 जैसे बेहतर ऑप्शन चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Vivo के दो नए 5G फोन लॉन्च, DSLR-जैसा तगड़ा कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स
क्या Vivo V70 Elite अपनी कीमत को सही ठहराता है?
हां, कैमरा और बैटरी इसे एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। नहीं, इस कीमत पर बेहतर परफॉर्मेंस वाले फोन उपलब्ध हैं। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully |