search

Railway News: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, कई रूटों पर चलेगी होली स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

LHC0088 2026-2-19 13:01:56 views 1113
होली का त्योहार नजदीक आते ही परदेस में काम करने वाले यूपी-बिहार के लोगों की घर वापसी की हलचल तेज हो जाती है। स्टेशन पर भीड़ बढ़ने लगती है और ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। हर साल की तरह इस बार भी यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए अलग-अलग रूटों पर होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों का उद्देश्य यही है कि लोग बिना ज्यादा परेशानी और लंबी वेटिंग के अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।



पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने के लिए कई प्रमुख शहरों के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे सफर पहले से आसान हो सके।



होली पर घर वापसी आसान




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-ai-summit-robodog-galgotias-university-accused-a-professor-neha-singh-of-scapegoat-to-cover-up-its-own-mistakes-people-are-asking-questions-article-2373038.html]\“नेहा सिंह के साथ गलत हुआ\“ Galgotias यूनिवर्सिटी ने अपनी गलती छुपाने के लिए एक प्रोफेसर को बनाया \“बलि का बकरा\“? लोग पूछ रहे ऐसे सवाल
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:27 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ajit-pawar-plane-crash-black-box-cannot-be-destroyed-so-easily-jay-pawar-demands-investigation-baramati-crash-article-2373010.html]Ajit Pawar Plane Crash: \“ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता\“; अजित पवार के बेटे ने की बारामती प्लेन क्रैश की जांच की मांग
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:15 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/three-delhi-schools-receive-bomb-threats-cyber-team-investigating-article-2373024.html]Delhi school bomb threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर टीम जांच में जुटी
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:05 PM

पुणे, मुंबई, लोकमान्य तिलक, अहमदाबाद और श्रीगंगानगर से दानापुर, समस्तीपुर, रक्सौल, सहरसा और दरभंगा तक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन फरवरी के आखिरी सप्ताह से मार्च के अंत तक अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा।



यूपी-बिहार रूट पर खास फोकस



रेलवे ने खासतौर पर यूपी-बिहार रूट को प्राथमिकता दी है। डीडीयू, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और समस्तीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को लाभ मिल सके।



पुणे और लोकमान्य तिलक से स्पेशल सेवा



पुणे-दानापुर, लोकमान्य तिलक-दानापुर और लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर रूट पर नियमित अंतराल में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनें प्रतिदिन तो कुछ सप्ताह में दो दिन संचालित होंगी।



गुजरात और राजस्थान से भी कनेक्टिविटी



अहमदाबाद-दरभंगा, अहमदाबाद-पटना और श्रीगंगानगर-समस्तीपुर रूट पर भी होली स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। इससे पश्चिम भारत में काम करने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।



भीड़ से राहत की कोशिश



रेलवे का मकसद त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना और कंफर्म टिकट की समस्या कम करना है। ऐसे में होली पर घर जाने वालों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।



हत्यारा काटता रहा पत्नी का गला, पति बना बेबस गवाह! बेंगलुरु में खौफनाक वारदात
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126