search

मुआवजा दिलाने के बहाने देवर ने विधवा भाभी का किया शोषण, 4 लाख की राशि भी हड़पी

cy520520 2025-11-28 15:07:33 views 921
  

मुआवजा दिलाने के बहानेविधवा भाभी का शोषण



संवाद सूत्र, मकेर (सारण)। मकेर थाना क्षेत्र के चकिया गांव में पति की सड़क दुर्घटना में मौत से टूट चुकी एक महिला के साथ उसके चचेरे देवर द्वारा लगातार शारीरिक शोषण और मुआवजा राशि हड़प लेने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता ने पूरा प्रकरण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, छपरा के न्यायालय में परिवाद दायर कर बताया, जिसके आधार पर मकेर थाना में चचेरे देवर सहित उसकी दो पत्नियों को नामजद कर प्राथमिकी की गई है।  
पति की दो साल पहले मौत

पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। इस दौरान उसका चचेरा देवर और उसकी दोनों पत्नियां सांत्वना देने के बहाने उसके संपर्क में आने लगे।  

आरोप है कि देवर ने परिवहन विभाग से मिलने वाली अनुदान राशि दिलाने का भरोसा देकर पीड़िता का विश्वास जीता और इसी बहाने उसे शारीरिक रूप से शोषित करना शुरू कर दिया।
मुआवजा दिलाने के नाम पर शोषण

परिवाद में कहा गया है कि देवर ने मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया के नाम पर पीड़िता को बार–बार बुलाया और करीब एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच जब परिवहन विभाग से चार लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत हुई तो पीड़िता को बैंक ले जाकर नौ किस्तों में पूरा पैसा निकलवाया और अपने पास रख लिया।  

पीड़िता ने आरोप लगाया कि राशि हड़पने के बाद देवर और उसकी दो पत्नियों का व्यवहार बदल गया तथा उसने उससे दूरी बना ली। महिला द्वारा न्यायालय में गुहार लगाने के बाद मकेर थाना पुलिस ने देवर और उसकी दोनों पत्नियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।  

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और पीड़िता के बयान, बैंक लेनदेन तथा अन्य साक्ष्यों की पुष्टि की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163876