search

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता, थाने में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

LHC0088 2026-2-19 10:56:28 views 793
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, हसनपुर (मेरठ)। शादी के करीब एक वर्ष बाद ही विवाहिता का पति से मोहभंग हो गया है। उसकी आंखें ससुराल में रहते हुए पड़ोसी युवक से लड़ गई। दो दिन पहले घर की दहलीज लांघकर वह प्रेमी के घर पहुंच गई। ससुराल वाले बमुश्किल से अपने घर लेकर आए और पिता के हवाले कर दिया था।

हसनपुर निवासी युवती की शादी एक मार्च 2025 को कस्बा सैदनगली में हुई थी। करीब चार माह के उसका प्रेम प्रसंग पड़ोसी युवक से चल रहा था। दो दिन पहले वह अपने घर की दहलीज लांघकर प्रेमी के घर पहुंच गई थी। पति ने उसे समझाने के उद्देश्य से मायके भेज दिया था। बुधवार रात विवाहिता ने प्रेमी को मैसेज किया कि उसे परिवार के लोग पीट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट लाइन भी रह गई पीछे, भारत की सबसे तेज और आधुनिक मेट्रो मेरठ में दौड़ेगी

देर रात दोनों पक्ष हसनपुर कोतवाली पहुंच गए। यहां विवाहिता को लेकर खींचतान की नौबत आ गई। वह थाने से ही प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह ने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही तथा विवाहिता के बालिग होने का हवाला देते हुए हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126