search

औरैया में तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी, तीन लोगों की मौत; गाड़ी निकालने में जुटी पुलिस

Chikheang 2026-2-19 09:27:17 views 1253
जागरण संवाददाता, औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत निचली गंग नहर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित गांव तुरूकपुर के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

पानी गहरा होने के कारण कार देखते ही देखते पूरी तरह डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।  

कार को खोजने के लिए पुलिस टीम के दो सिपाहियों ने कपड़े उतारा और नहर के ठंडे पानी में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद पुलिस टीम को पानी के भीतर कार का पता चला।

  
मदद के लिए ग्रामीणों की भीड़

नहर में कार मिलने के बाद पुलिस ने रस्सा डालकर उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों भी मदद कर रहे हैं। कार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244