वायरल वीडियो में महिला दो लोगों के साथ खेत में शराब पार्टी करती दिखाई दे रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
संवाद सूत्र, जागरण, कांधला (शामली)। कस्बा निवासी एक महिला की गत दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना वाले दिन का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला दो लोगों के साथ खेत में शराब पार्टी करती दिखाई दे रही है। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बता दें कि कस्बे की ही रहने वाली एक महिला हाईवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने महिला को मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया था। दो दिन बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
शुक्रवार को घटना वाले दिन का एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें महिला दो लोगों के साथ खेत में शराब पार्टी करते हुए नजर आ रही है। इसके बाद महिला बाइक पर सवार होकर रील बनाती जा रही है। वीडियो में बाइक पर दो महिला और दो व्यक्ति सवार दिख रहे हैं। वीडियो घटना वाले दिन का ही बताया जा रहा है। |